शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने घटायी रेडिंग्टन इंडिया (Redington India) में हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) ने आईटी सेवा प्रदाता रेडिंग्टन इंडिया (Redington India) में हिस्सेदारी घटायी है।

कंपनी ने रेडिंग्टन के 87.52 लाख शेयर बेचे हैं। इससे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की रेडिंग्टन में हिस्सेदारी 7.36% से घट कर 5.32% रह गयी है। इस खबर से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शेयर दबाव में दिख रहा है।
बीएसई में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 385.85 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 387.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट के बीच कंपनी के शेयर का रुख भी नीचे की तरफ मुड़ गया। करीब पौने 12 बजे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शेयर 5.05 रुपये या 1.31% की कमजोरी के साथ 380.80 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 54,597.80 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 410.65 रुपये और निचला स्तर 277.95 रुपये रहा है।
रेडिंग्टन इंडिया के शेयरों में इस समय 0.15 रुपये (0.15%) की वृद्धि के साथ 102.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!