शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने ऐसे जुटाये 340 करोड़ रुपये

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) के शेयर में करीब 2.5% कमजोरी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने 1,000 रुपये प्रति वाले 33,99,399 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके 339.93 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है। इन डिबेंचरों को कंपनी बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करेगी।
दूसरी ओर श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर आज सुबह से ही दबाव में है। बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 1,012.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 1,005.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 981.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 24.30 रुपये या 2.20% की कमजोरी के साथ 988.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,415.60 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,370.60 रुपये और निचला स्तर 903.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख