शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंदी से निपटने के लिए कीमतें बढ़ायेगी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries)

खबरों के अनुसार मंदी से निपटने के लिए एफएमसीजी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) अपने चुनिंदा उत्पादों की कीमतें बढ़ाने समेत कुछ उपाय करने जा रही है।

देश की सबसे बड़ी बिस्किट निर्माता ब्रिटानिया कुछ चुनिंदा उत्पादों के दाम बढ़ाने के साथ ही लागत घटाने और निम्न इकाई पैक (एलयूपी) लाने पर विचार कर रही है। खबरों के अनुसार ब्रिटानिया के मुताबिक इसकी बिक्री की वृद्धि दर आधी हो गयी है और शहरी तथा ग्रामीण बाजारों में खपत में गिरावट आयी है।
उधर बीएसई में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर 2,443.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 2,439.00 रुपये पर खुला। मगर अभी तक के सत्र में यह 2,466.60 रुपये तक ही ऊपर जा सका है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 15.00 रुपये या 0.61% की वृद्धि के साथ 2,458.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 59,083.45 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 3,472.05 रुपये और निचला स्तर 2,302.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!