शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएचपीसी (NHPC) ने सुबानसिरी परियोजना के लिए असम सरकार के साथ किया करार

सरकारी पनबिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने सुबानसिरी (Subansiri) परियोजना के लिए असम सरकार के साथ करार किया है।

करार के तहत कंपनी अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य में सुबानसिरी नदी पर सुबानसिरी लोअर एचई परियोजना (2,000 मेगावाट) तैयार करेगी।
असम और अरुणाचल के बीच की सीमा पर स्थित यह देश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना है, जिसकी अनुमानित क्षमता 2,000 मेगावाट और अनुमानित वार्षिक उत्पादकता 7421.59 मिलियन इकाई है।
उधर बीएसई में एनएचपीसी का शेयर शुक्रवार को एक दम सपाट 23.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,852.92 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 27.50 रुपये और निचला स्तर 20.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!