शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने लिया 2,150 करोड़ रुपये जुटाने का निर्णय

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

सोमवार को बैंक की कैपिटल रेजिंग समिति की बैठक हुई, जिसमें 2,150 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी गयी। बैंक यह रकम बॉन्ड जारी करके जुटायेगा। इनमें बॉन्ड इश्यू का मूल आकार 750 करोड़ रुपये होगा, जबकि 1,400 करोड़ रुपये का ग्रीन-शू विकल्प (अतिरिक्त पूँजी जुटाने का विकल्प) रखा गया है।
इसी खबर का बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 95.05 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 97.20 रुपये पर खुल कर 99.20 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे बैंक का शेयर 3.70 रुपये या 3.89% की वृद्धि के साथ 98.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 38,005.67 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 156.25 रुपये और निचला स्तर 89.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख