शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएनबी (PNB) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने शुरू किया रेपो दर से जुड़ा ऋण उत्पाद

दो सरकारी बैंकों, पीएनबी (PNB) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने अपने खुदरे ऋण को आरबीआई (RBI) की रेपो दर (Repo Rate) से जोड़ दिया है।

इससे इन दोनों बैंकों से ऋण लेना सस्ता हो जायेगा। पीएनब ने 'पीएनबी एडवांटेज' योजना शुरू की है, जो रेपो दर से जुड़ी है। इस योजना में ब्याज दर एमसीएलआर (MCLR) पर आधारित मौजूदा ब्याज दर की तुलना में 0.25% कम होगी। इसमें आवास ऋण के लिए नयी दरें 8.25% से 8.35% होगी, जबकि कार ऋण की दर 8.65% होगी।
दूसरी ओर इलाहाबाद बैंक ने 75 लाख रुपये तक के ऋण को बाहरी मानक संबंधित दरों (ईबीएलआर) के साथ जोड़ा है। इसमें रेपो दर एक घटक के रूप में शामिल है। इलाहाबाद बैंक के अनुसार लेनदारों के पास एमसीएलआर और ईबीएलआर से जुड़ा कर्ज लेने का विकल्प होगा। इलाहाबाद बैंक 40 लाख रुपये और उससे अधिक की भी सभी बैंक बचत जमा को 01 अक्टूबर 2019 से ईबीएलआर से जोड़ देगा।
बीएसई में इलाहाबाद बैंक का शेयर 35.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35.20 रुपये पर खुला। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब यह 0.05 रुपये या 0.14% की कमजोरी के साथ 35.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 13,119.06 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 58.80 रुपये और निचला स्तर 30.00 रुपये रहा है।
पीएनबी के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.60% की कमजोरी के साथ 66.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!