शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉफी डे एंटरप्रइजेज (Coffee Day Enterprises) का शेयर निचले सर्किट पर

कॉफी डे एंटरप्रइजेज (Coffee Day Enterprises) का शेयर 5% की गिरावट के साथ दैनिक निचले सर्किट पर है।

खबरों के अनुसार निजी इक्विटी फर्म टीपीजी (TPG) कॉफी डे ग्लोबल (Coffee Day Global) के संभावित अधिग्रहण पर प्रारंभिक बातचीत कर रही है, जो कैफे कॉफी डे (सीसीडी) का संचालन करती है। कॉफी डे ग्लोबल कॉफी डे एंटरप्रइजेज की सहायक कंपनी है, जिसमें इसकी 89.6% हिस्सेदारी है।
इससे पहले खबर आयी थी कॉफी डे के प्रमोटर दुनिया की सबसे बड़ी पेय उत्पाद निर्माता कंपनी कोका-कोला (Coca-Cola) के साथ कैफे कॉफी डे या सीसीडी में हिस्सेदारी बेचने को लेकर फिर से बातचीत शुरू कर सकते हैं। जानकारों का मानना है कि कोका-कोला द्वारा हिस्सेदारी खरीदने से सीसीडी को अपना कर्ज घटाने में काफी मिलेगी।
उधर बीएसई में कॉफी डे का शेयर 87.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 89.00 रुपये पर खुल कर 82.75 रुपये तक गिरा, जो इसका निचला सर्किट स्तर है। करीब 11 बजे भी यह 4.35 रुपये या 4.99% की गिरावट के साथ 82.75 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,748.11 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 325.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 62.95 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!