शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेल (SAIL) ने बढ़ायी 3 संपत्तियों की बिक्री के लिए निविदा दाखिल करने की समय सीमा

खबरों के अनुसार सरकारी इस्पात कंपनी सेल (SAIL) ने अपनी तीन संपत्तियों की बिक्री के लिए निविदा दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी है।

कंपनी अपने तीन संयंत्र बेचने के लिए खरीदार ढूँढ रही है। इनके लिए निविदा दाखिल करने की समय सीमा पहले 1 अगस्त रखी गयी थी, जिसके बढ़ा कर 20 अगस्त कर दिया गया था। अब सेल ने इन संयंत्रों के लिए बोली दाखिल करने की समय सीमा 01 सितंबर 2019 तक बढ़ा दी है। हालाँकि खबर में समय सीमा बढ़ाने के कारण का जिक्र नहीं किया गया है।
जुलाई में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग ने एलॉय धातु संयंत्र, सलेम स्टील संयंत्र और विश्वेश्वरैया आयरन ऐंड स्टील संयंत्र, जो सेल की इकाइयाँ हैं, की 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियाँ आमंत्रित की थीं।
उधर सेल का शेयर आज दबाव में दिख रहा है। बीएसई में सेल का शेयर 32.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 32.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 31.40 रुपये तक नीचे फिसला है। सवा 12 बजे के करीब सेल के शेयरों में 1.30 रुपये या 3.96% की कमजोरी के साथ 31.50 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 13,009.79 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 81.85 रुपये और निचला स्तर 29.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!