शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मेटालिक्स के खड़गपुर संयंत्र का विस्तार कार्य अगले वित्त वर्ष में होगा पूरा

खबरों के अनुसार डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप क्षमता को दोगुना करना के लिए टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) के खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) संयंत्र का विस्तार कार्य अगले वित्त वर्ष में पूरा हो सकेगा।

राज्य में टाटा ग्रुप (Tata Group) की 620 करोड़ रुपये की विस्तार योजना में डीआई पाइप की क्षमता 2 लाख टन प्रति वर्ष, हॉट मेटल क्षमता 0.7 लाख टन प्रति वर्ष तक बढ़ाने और 15 मेगावाट का कैप्टिव पावर संयंत्र स्थापित करना शामिल है।
हाल ही में टाटा मेटालिक्स ने विस्तार योजना को सहारा देने के लिए शेयरों और वारंटों जारी करके लगभग 403 करोड़ रुपये जुटाये थे।
उधर टाटा मेटालिक्स का शेयर आज सुबह से दबाव में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 525.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह सपाट 525.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 507.00 रुपये तक नीचे फिसला है। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 18.45 रुपये या 3.51% की कमजोरी के साथ 507.45 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,425.17 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 754.40 रुपये और निचला स्तर 480.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!