शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) करेगी 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार सरकारी तेल-गैस कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) अगले 5-7 सालों में 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी यह निवेश विविध उपयोगकर्ता समूहों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। मौजूदा समय में इंडियन ऑयल अपनी 11 रिफाइनरियों के माध्यम से भारत की 50 लाख बैरल प्रति दिन (बीपीडी) शोधन क्षमता के एक तिहाई हिस्से का नियंत्रण करती है।
इंडियन ऑयल 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश से अपनी पेट्रोकेमिकल क्षमता बढ़ायेगी, जबकि अतिरिक्त 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश कंपनी देश में शहर गैस वितरण परियोजनाओं के विस्तार के लिए करेगी।
उधर इंडियन ऑयल का शेयर कमजोर स्थिति में है। बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 125.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह कमजोरी के साथ 125.05 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान करीब सवा 2 बजे 122.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
ढाई बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 3.20 रुपये या 2.54% की कमजोरी के साथ 122.55 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,19,018.23 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 170.40 रुपये और निचला स्तर 105.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख