शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट

देश की दूसरी सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

बुधवार को हुई इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की वार्षिक आम बैठक में कंपनी के शेयरधारकों ने चालू वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (Non-Convertible Debentures) जारी करने के विशेष प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करेगी।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच आज इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 457.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 433.90 रुपये पर खुल कर 421.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है।
करीब सवा 10 बजे यह 24.05 रुपये या 5.26% की गिरावट के साथ 433.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,492.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,294.75 रुपये और निचला स्तर 421.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख