शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआईएफएल वेल्थ ग्रुप करेगा एलऐंडटी फाइनेंस के पूँजी प्रबंधन कारोबार का अधिग्रहण

आईआईएफएल वेल्थ ग्रुप (IIFL Wealth Group) ने एलऐंडटी कैपिटल मार्केट्स (L&T Capital Markets) की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

एलऐंडटी कैपिटल मार्केट्स, एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स की सहायक कंपनी है, जो व्यक्तिगत और संस्थागत ग्राहकों को पूँजी प्रबंधन सेवाएँ देती है। अभी इस सौदे के लिए जरूरी नियामकीय मंजूरियाँ ली जानी हैं।
विभिन्न संपत्ति वर्गों में व्यापक उत्पादों और सेवाएँ देने के लिए एलऐंडटी कैपिटल के पास बड़ा पोर्टफोलियो है। इसके अधिग्रहण से आईआईएफएल वेल्थ ग्रुप की उच्च शुद्ध संपत्ति और अल्ट्रा शुद्ध संपत्ति परिवारों को सेवाएँ देने के लिए स्थिति मजबूत होगी।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच आज एलऐंडटी फाइनेंस के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई में एलऐंडटी फाइनेंस का शेयर 94.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 95.50 रुपये पर खुल कर 93.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 11 बजे यह 0.55 रुपये या 0.58% की गिरावट के साथ 94.15 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,834.52 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 189.20 रुपये और निचला स्तर 88.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख