शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) बेचेगी संयुक्त उद्यम कंपनी में पूरी हिस्सेदारी

दवा कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) ने अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी ग्रेन्यूल्स ओमनीकेम (Granules OmniChem) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है।

इस संयुक्त उद्यम में ग्रेन्यूल्स की साझेदार बेल्जियम की एसए अजिनोमोटो ओमनीकेम एनवी (SA Ajinomoto Omnichem NV) है। ग्रेन्यूल्स ओमनीकेम में ग्रेन्यूल्स और एसए अजिनोमोटो ओमनीकेम दोनों की 50-50% हिस्सेदारी है।
ग्रेन्यूल्स इंडिया ग्रेन्यूल्स ओमनीकेम में अपनी 50% हिस्सेदारी एसए अजिनोमोटो ओमनीकेम को ही बेचने जा रही है। ग्रेन्यूल्स इंडिया ने सौदे की रकम की जानकारी नहीं दी है। मगर कंपनी का उद्देश्य इस बिक्री से अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान देने का है। इस संयुक्त उद्यम कंपनी का विनिर्माण संयंत्र विशाखापट्टनम में स्थित है।
उधर बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले एक सपाट 92.70 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में अधिकतर समय लाल निशान में रहा है। 90.50 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.20 रुपये या 1.29% की कमजोरी के साथ 91.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,326.37 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 123.35 रुपये और निचला स्तर 79.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख