शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी 50 (Nifty 50) में शामिल होगी नेस्ले, इंडियाबुल्स हाउसिंग की लेगी जगह

प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (NSE) ने घोषणा की है कि नेस्ले इंडिया (Nestle India) 27 सितंबर से निफ्टी 50 (Nifty 50) में शामिल होगी।

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की जगह लेगी। इस खबर का नेस्ले के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला है, जबकि इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर सुबह से ही दबाव में है।
नेस्ले ने पिछले 10 वर्षों में निवेशकों की पूँजी लगभग 23 गुना कर दी है, जबकि इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने पिछले एक वर्ष में निवेशकों की 64% पूँजी डुबायी है। गौरतलब है कि नेस्ले को एनएसई पर कारोबार करने की अनुमति मिल गयी है, लेकिन यह इस एक्सचेंज पर सूचीबद्ध नहीं है। दरअसल एनएसई ने पिछले सप्ताह निफ्टी सूचकांकों में शेयरों को शामिल करने के लिए पात्रता मानदंड को संशोधित किया, जिसके बाद नेस्ले निफ्टी 50 शामिल हो सकेगा।
उधर बीएसई में नेस्ले का शेयर 12,514.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 12,620.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 12,887.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 205.20 रुपये या 1.64% की वृद्धि के साथ 12,719.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,22,639.83 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 9,080.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख