शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएचएआई से ठेका मिलने से चढ़ा पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) का शेयर

इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और निर्माण समाधान प्रदाता पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) के शेयर में करीब 2% की वृद्धि रही है।

कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) या एनएचएआई से 1,062 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
परियोजना के तहत कंपनी को 31.7 किलोमीटर लंबे फोर लेन बाईपास का निर्माण करना है, जो एनएच-56 पर 17.400 किमी को जोड़ कर बेहटा गाँव रोड के पास समाप्त होगा। निर्माण कार्य 36 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है।
इसी खबर का पीएनसी इन्फ्रा के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। बीएसई में पीएनसी इन्फ्रा का शेयर 176.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 181.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 183.50 रुपये तक ऊपर गया है।
करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 3.45 रुपये या 1.95% की मजबूती के साथ 180.20 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,622.84 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 219.40 रुपये और निचला स्तर 122.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!