शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ किया करार

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) के साथ करार किया है।

करार के तहत दिलीप बिल्डकॉन को शानक्सी रोड ऐंड ब्रिज ग्रुप (Shaanxi Road & Bridge Group) के साथ संयुक्त उद्यम में शरवती बांध पर पुल का निर्माण करना है, जो कर्नाटक में एनएच-369ई के अंबरगोडु और कालासावल्ली के बीच में पड़ता है। पुल की लंबाई 2,125 मीटर होगी, जिसे 36 महीनों में तैयार किया जाना है।
इस खबर से दिलीप बिल्डकॉन के शेयर को सहारा मिला है। बीएसई में कंपनी का शेयर 364.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 365.00 रुपये पर खुल कर सुबह साढ़े 9 बजे के करीब 375.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर इसके बाद शेयर की बढ़त कम हुई।
करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 2.30 रुपये या 0.63% की मजबूती के साथ 366.80 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,016.72 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 848.95 रुपये और निचला स्तर 311.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख