शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की टीवीएस एचएलएक्स सीरीज का बिक्री आँकड़ा 10 लाख के पार

प्रमुख दो-तिपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) की टीवीएस एचएलएक्स (TVS HLX) मोटरसाइकिल सीरीज की बिक्री का आँकड़ा 10 लाख इकाई से अधिक हो गया है।

टीवीएस मोटर ने दुनिया भर में इसकी 10 लाख से इकाइयाँ बेच दी हैं।
2013 में बाजार में आने के बाद से टीवीएस एचएलएक्स सीरीज एक मजबूत उत्पाद होने के ब्रांड के वादे पर खरी उतरी है। टीवीएस एचएलएक्स ने आसान मोबिलिटी समाधान प्रदान करके अफ्रीका भर में लाखों लोगों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। साथ ही इसने मोटो टैक्सियों (Moto Taxis) के लिए अवसर पैदा करके रोजगार सृजन भी किया। मध्य पूर्व और दक्षिण अमेरिका में बढ़ती मौजूदगी के साथ टीवीएस एचएलएक्स आज अफ्रीका महाद्वीप में एक प्रमुख ब्रांड है।
दूसरी तरफ टीवीएस मोटर का शेयर दबाव में है। बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 353.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मामूली वृद्धि के साथ 355.55 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 344.15 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.14% की गिरावट के साथ 353.20 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,780.08 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 604.00 रुपये और निचला स्तर 340.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख