शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) ने बेचे गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के 1,665 करोड़ रुपये के शेयर

प्रमुख वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी (HDFC) ने गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के 1,665 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है।

खबरों के अनुसार कंपनी ने शुक्रवार 30 अगस्त को खुले बाजार लेन-देन के जरिये गृह फाइनेंस के जरिये 6.74 करोड़ शेयरों को 247.15 रुपये प्रति के भाव पर बेच दिया।
इससे पहले 24 मई और 14 जून को एचडीएफसी ने गृह फाइनेंस के 7.57 करोड़ शेयर बेचे थे। बता दें कि एचडीएफसी ने गृह फाइनेंस के ये शेयर आरबीआई (RBI) के निर्देशों का पालन करने के लिए बेचे हैं।
गृह फाइनेंस की बंधन बैंक (Bandhan Bank) के साथ विलय की योजना पहले ही प्रभाव में आ चुकी है। गृह फाइनेंस का नियंत्रण भी बंधन बैंक के पास है।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को एचडीएफसी का शेयर 37.95 रुपये या 1.78% की मजबूती के साथ 2,166.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,73,860.41 करोड़ रुपये है। वहीं एचडीएफसी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 2,357.00 रुपये तक ऊपर गया, जबकि 1,646.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!