शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनप्पुरम फाइनेंस ने किया मनप्पुरम कॉम्पटेक की 99.81% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) ने मनप्पुरम कॉम्पटेक ऐंड कंसल्टेंट्स (Manappuram Comptech & Consultants) की 99.81% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी के मुताबिक बाकी 0.19% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी चल रही है।
बता दें कि मनप्पुरम फाइनेंस के निदेशक मंडल ने मार्च 2019 में मनप्पुरम कॉम्पटेक की पूरी हिस्सेदारी अधिग्रहित करने का निर्णय लिया था। मनप्पुरम फाइनेंस को 98,64,900 रुपये के सौदे में मनप्पुरम कॉम्पटेक के 100 रुपये प्रति वाले 27,000 शेयरों को 265.37 रुपये के अधिमूल्य के साथ 365.37 रुपये प्रति के भाव पर खरीदना था।
बता दें कि मनप्पुरम कॉम्पटेक मनप्पुरम फाइनेंस की समूह कंपनी है। यह एक आईटी और कंसल्टेंसी सेवा प्रदाता कंपनी है।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर 3.50 रुपये या 2.86% की गिरावट के साथ 118.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,022.17 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 144.90 रुपये तक ऊपर गया, जबकि 66.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!