शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो एसबीआई (SBI) ने ऐसे जुटाये 3,105 करोड़ रुपये

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने 3,105 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

बैंक ने यह पूँजी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके जुटायी है। एसबीआई के निदेशक मंडल की कैपिटल रेजिंग समिति ने शुक्रवार को अपनी बैठक में बैंक की 10 लाख रुपये प्रति वाले 31,048 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दे दी। इन डिबेंचरों पर 8.75% की कूपन दर है। इन डिबेंचरों पर 5 साल बाद या उसके बाद किसी भी सालगिरह की तारीख का कॉल ऑप्शन है।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को एसबीआई का शेयर 0.95 रुपये या 0.35% की गिरावट के साथ 273.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,44,266.62 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 373.70 रुपये तक ऊपर गया, जबकि 247.65 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!