शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की अगस्त बिक्री में 32.7% की गिरावट

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की अगस्त बिक्री में 32.7% की गिरावट दर्ज की गयी है।

वाहन क्षेत्र में चल रही मंदी के बीच साल दर साल आधार पर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी कुल अगस्त बिक्री में 32.7% घट गयी। अगस्त 2018 में 1,58,189 वाहनों के मुकाबले अगस्त 2019 में मारुति ने 1,06,413 वाहन बेचे। बता दें कि घरेलू बिक्री में भारी गिरावट से मारुति की कुल बिक्री प्रभावित हुई।
मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 35.9% घट कर 94,728 इकाई और मूल उपकरण निर्माताओं को बिक्री सहित घरेलू बिक्री 34.3% की गिरावट के साथ 97,061 इकाई रह गयी। वहीं अगस्त में मारुति का निर्यात 10,489 इकाई की तुलना में 10.8% की गिरावट के साथ 9,352 इकाई हो गया।
इस बीच मारुति की यात्री कार बिक्री 42.2% की जोरदार गिरावट के साथ 65,993 इकाई रह गयी। वहीं इसके कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट (स्विफ्ट, इग्निस, डिजायर, बलेनो आदि) की बिक्री 23.9% घटी, जबकि मिनी सेगमेंट (ऑल्टो और वैगनआर) की बिक्री में 71.8% की कमी दर्ज की गयी। कंपनी की सुपर कैरी मॉ़डल की बिक्री भी 13.9% की गिरावट के साथ 1,555 इकाई रही।
बीएसई में शुक्रवार को मारुति सुजुकी का शेयर 9.85 रुपये या 0.16% की वृद्धि के साथ 6,121.60 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,84,921.33 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 9,399.55 रुपये और निचला स्तर 5,447.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!