शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे महीने घटी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वाहन बिक्री

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की मासिक वाहन बिक्री में लगातार चौथे महीने गिरावट दर्ज की गयी है।

मई, जून और जुलाई के बाद अब अगस्त में भी कंपनी की वाहन बिक्री घटी।
अगस्त 2018 की तुलना में 2019 की समान अवधि में अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री में 47% की गिरावट आयी है। अगस्त 2018 में बेचे गये कुल 17,386 वाहनों के मुकाबले अगस्त 2019 में कंपनी ने 9,231 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 4,228 इकाई के मुकाबले 8% की गिरावट के साथ 3,882 इकाई रह गयी, जबकि मध्य एवं अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 13,158 इकाई से 59% की गिरावट के साथ 5,349 इकाई रह गयी।
हालाँकि बिक्री में गिरावट के बावजूद अशोक लेलैंड का शेयर सकारात्मक स्थिति में है। बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 64.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 63.90 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे तक दबाव में रहने के बाद इसमें मजबूती शुरू हुई।
करीब 2.20 बजे कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 2.09% की मजबूती के साथ 65.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,315.77 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 135.10 रुपये और निचला स्तर 56.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख