शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा कम्युनिकेशंस, बीएचईएल, बैंक ऑफ बड़ौदा, गुजरात अपोलो इंडस्ट्रीज और बीएलएस इंटरनेशनल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा कम्युनिकेशंस, बीएचईएल, बैंक ऑफ बड़ौदा, गुजरात अपोलो इंडस्ट्रीज और बीएलएस इंटरनेशनल शामिल हैं।

टाटा कम्युनिकेशंस - नीको ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स सेवाओं के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ करार किया।
गुजरात अपोलो इंडस्ट्रीज - गुजरात अपोलो इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी एईएमएल इन्वेस्टमेंट सहायक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।
फ्यूचर मार्केट - नागपुर और झज्जर में लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर एसेट्स तैयार करने के लिए फ्यूचर ग्रुप के साथ मिल कर ईएसआर 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बीएचईएल - केयर रेटिंग्स ने कंपनी की दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं के लिए केयर एए+/स्थिर और वाणिज्यिक पत्रों केयर ए1+ रेटिंग की फिर से पुष्टि की।
इंडियामार्ट इंटरमेश - कंपनी ने सिम्प्ली व्यापार ऐप्प में निवेश करने के लिए समझौता किया।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक की मुआवजा समिति ने बैंक के सभी पात्र कर्मचारियों को 15 करोड़ नये इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दी।
बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज - कंपनी के स्वतंत्र निदेशक सुरिंदर सिंह कोहली ने इस्तीफा दिया।
आरपीपी इन्फ्रा - कंपनी ने रामासामी कलिमोनी को गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया।
वीएसटी टिलर्स - कंपनी ने अगस्त में 1437 पावर टिलर और 813 ट्रैक्टर बेचे।
गुजरात अल्कलीज - बोर्ड की बैठक 27 सितंबर को होगी, जिसमें प्रत्येक 10 रुपये वाले इक्विटी शेयरों के विभाजन / उप-विभाजन पर विचार होगा। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!