शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री घटने से लुढ़का अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में 5.5% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

बता दें कि अगस्त में अशोक लेलैंड की मासिक वाहन बिक्री में लगातार चौथे महीने गिरावट आयी। साल दर साल आधार पर मई से हर महीने कंपनी की बिक्री घटती जा रही है।
अगस्त 2018 की तुलना में अगस्त 2019 में अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री में 47% घट गयी। पिछले साल अगस्त में 17,386 वाहनों के मुकाबले इस साल कंपनी 9,231 वाहन बेच सकी। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 4,228 इकाई के मुकाबले 8% की गिरावट के साथ 3,882 इकाई रह गयी, जबकि मध्य एवं अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 13,158 इकाई से 59% की गिरावट के साथ 5,349 इकाई रह गयी।
अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच वाहन क्षेत्र में चल रही मंदी के कारण अशोक लेलैंड के अलावा अन्य वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री भी घट रही है।
बिक्री घटने के अशोक लेलैंड का शेयर आज दबाव में है। बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 65.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गिरावट के साथ 65.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 61.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 3.75 रुपये या 5.74% की कमजोरी के साथ 61.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव कंपनी की बाजार पूँजी 18,082.85 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 134.25 रुपये और निचला स्तर 56.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख