शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की अमेरिकी बिक्री घटी

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) या जेएलआर की अगस्त बिक्री साल दर साल आधार पर घटी है।

अमेरिका में कंपनी ने अगस्त 2018 में 9,648 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 9.8% कम 8,700 गाड़ियाँ बेचीं।
जेएलआर की बिक्री में जेगुआर और लैंड रोवर दोनो ने कमजोर प्रदर्शन किया। जेएलआर ने अगस्त में लैंड रोवर की 7,179 इकाई की तुलना में साल दर साल आधार पर 8.5% कम 6,572 इकाइयाँ बेचीं। इस दौरान जेगुआर की बिक्री 2,469 इकाइयों की तुलना में 13.8% की गिरावट के साथ 2,128 इकाई रही।
उधर टाटा मोटर्स का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 109.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 110.00 रुपये पर खुल कर धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है।
करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 6.55 रुपये या 5.98% की मजबूती के साथ 116.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,507.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 282.00 रुपये और निचला स्तर 106.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!