शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मूडीज (Moody's) ने पीएनबी (PNB) के लिए दृष्टिकोण में किया सुधार

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) या पीएनबी के लिए आउटलुक (दृष्टिकोण) अपग्रेड किया है।

मूडीज ने अन्य रेटिंग को जस-का-तस रखते हुए बैंक के लिए अपना नजरिया "स्थिर" से "सकारात्मक" कर दिया है।
हाल ही में सरकार की तरफ से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) के पीएनबी के साथ विलय की घोषणा की गयी है, जिसके बाद मूडीज ने यह कदम उठाया है।
मूडीज से कदम से पीएनबी के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में पीएनबी का शेयर 59.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 61.80 रुपये पर खुल कर 61.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.95 रुपये या 1.59% की मजबूती के साथ 60.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,015.63 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 99.90 रुपये और निचला स्तर 58.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!