शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने ऐसे जुटायी 1,400 करोड़ रुपये की पूँजी

आज प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) की डिबेंचर आवंटन समिति की बैठक हुई।

बैठक में 10 लाख रुपये प्रति वाले 14,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी।
प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये गये इन डिबेंचरों को बीएसई (BSE) के थोक ऋण सेगमेंट पर सूचीबद्ध किये जाने का प्रस्ताव है। डिबेंचरों पर 8.85% की कूपन दर है।
उधर बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 3,250.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 3,289.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 3,304.55 रुपये के शिखर तक चढ़ा।
करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 52.95 रुपये या 1.63% की वृद्धि के साथ 3,303.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,91,526.67 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 3,761.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 1,912.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 5 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!