शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) ने किया 660 मेगावाट की नयी इकाई का शुभारंभ

सरकारी बिजली वितरण कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने अपनी एक नयी 660 मेगावाट इकाई का शुभारंभ किया है।

एनटीपीसी ने अपनी सहायक कंपनी नबीनगर पावर जनरेटिंग (Nabinagar Power Generating) की नबीनगर सुपर तापीय उर्जा परियोजना (Nabinagar Super Thermal Power Project) (3x660) की पहली इकाई की शुभारंभ किया है, जिसमें आज 5 सितंबर रात बजे से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो जायेगा।
दूसरी तरफ एनटीपीसी के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी हुई। बीएसई में एनटीपीस का शेयर 119.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 119.70 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 129.55 रुपये के एक महीने के शिखर तक चढ़ा।
अंत में यह 3.90 रुपये या 3.26% की मजबूती के साथ 123.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,22,049.36 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 146.19 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 106.71 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 5 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!