शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्पादन और बिक्री में वृद्धि से चढ़ा सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) का शेयर

साल दर साल आधार पर प्रमुख सीमेंट कंपनी सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के अगस्त उत्पादन और बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंसोलिडेटेड आँकड़ों के अनुसार अगस्त 2018 में 24,705.1 करोड़ टन के मुकाबले कंपनी ने 2019 की समान अवधि में 8.88% अधिक 26,899.7 करोड़ टन सीमेंट की बिक्री की। इस दौरान सागर सीमेंट्स का उत्पादन/खरीद 24,396.3 करोड़ टन के मुकाबले 2.51% की बढ़त के साथ 25,008.1 करोड़ टन रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर 560.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 564.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 582.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 15.45 रुपये या 2.76% की मजबूती के साथ 575.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,173.92 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 755.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 529.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!