शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दो दिन बंद रहेंगे मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के गुरुग्राम, मानेसर संयंत्र

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) दो दिन अपने गुरुग्राम और मानेसर संयंत्रों को बंद रखेगी।

कंपनी के ये दोनों संयंत्र आज 07 सितंबर और 09 सितंबर को बंद रहेंगे। इन दोनों दिनों में मारुति के गुरुग्राम और मानेसर संयंत्रों में कोई उत्पादन नहीं होगा।
बता दें कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच ऑटो सेक्टर में चल रही मंदी के कारण कंपनियाँ अपना उत्पादन घटा रही हैं। अगस्त में मारुति ने भी लगातार सातवें महीने अपने उत्पादन में कटौती की। उत्पादन घटाने के लिए ही कंपनियाँ अपने संयंत्रों को कुछ दिनों के लिए बंद रख रही हैं।
मारुति से पहले हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड ने भी अपने संयंत्र बंद रखे हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 215.55 रुपये या 3.61% की मजबूती के साथ 6,185.85 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,86,862.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 8,960.00 रुपये और निचला स्तर 5,447.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!