शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने अदाणी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Adani Lucknow International Airport) नाम से एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

अदाणी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ में स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और रखरखाव संबंधी गतिविधियों को अंजाम देगी।
शुक्रवार 06 सितंबर को शुरू की गयी अदाणी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अहमदाबाद (गुजरात) के कंपनी रजिस्ट्रार के पास पंजीकृत है। अदाणी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अधिकृत शेयर पूँजी और चुकता शेयर पूँजी दोनों 1-1 लाख रुपये की हैं।
उधर बीएसई में शुक्रवार को अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.35 रुपये या 1.73% की बढ़ोतरी के साथ 137.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,166.38 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 180.70 रुपये और निचला स्तर 113.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!