शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो क्या इस कारण टूटा एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) का शेयर?

एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) के शेयर में 4% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

एलऐंडटी फाइनेंस ने घोषणा की है कि 17 सितंबर को इसके निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें तरजीही शेयर जारी करके 150 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जायेगी। साथ ही इश्यू में शेयरों का भाव भी तय किया जायेगा।
हालाँकि इस खबर का एलऐंडटी फाइनेंस के शेयर भाव पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में एलऐंडटी फाइनेंस का शेयर गुरुवार के 96.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 96.95 रुपये पर खुला, मगर शुरुआत में लाल निशान में पहुँच गया।
90.80 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 3.85 रुपये या 4.00% की कमजोरी के साथ 92.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,474.44 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 162.45 रुपये और निचला स्तर 88.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख