शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के निदेशकों की समिति की बैठक

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर में 3% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

बता दें कि 18 सितंबर को बैंक के सर्वकालिक निदेशकों की कैपिटल रेजिंग समिति की बैठक होने जा रही है। उस बैठक में बॉन्ड जारी करके ऋण पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा। हालाँकि बैंक कितनी राशि जुटायेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
इससे पहले 26 अगस्त को बैंक की कैपिटल रेजिंग समिति की बैठक हुई थी, जिसमें 2,150 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी गयी थी। यह रकम बॉन्ड जारी करके जुटाने का फैसला लिया गया था। इनमें बॉन्ड इश्यू का मूल आकार 750 करोड़ रुपये होगा, जबकि 1,400 करोड़ रुपये का ग्रीन-शू विकल्प (अतिरिक्त पूँजी जुटाने का विकल्प) रखा गया है।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर गुरुवार के 101.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज लाल निशान में 100.90 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 96.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 3.25 रुपये या 3.21% की कमजोरी के साथ 98.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 37,640.23 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 143.60 रुपये और निचला स्तर 89.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख