शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जे.कुमार इन्फ्रा (J.Kumar Infra) को मिला 1998 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका

जे.कुमार इन्फ्रा (J.Kumar Infra) को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) से 1998 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका मुंबई मेट्रो लाइन 9 के लिए एलिवेटेड वायडक्ट्स और नौ एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण और डिजाइनिंग के लिए हासिल हुआ है। इसमें 2 फ्लाईओवर, भूमिगत दोहरी सुरंग और भूमिगत स्टेशन शामिल है।
बड़ा ठेका मिलने की खबर का जे.कुमार इन्फ्रा के शेयर पर कोई खास असर नहीं देखने को मिला है। बीएसई में जे.कुमार इन्फ्रा का शेयर गुरुवार के 130.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 130.60 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे एक तीखी उछाल के साथ यह 135.70 रुपये तक चढ़ा, मगर कुछ ही देर में शेयर ने सारी बढ़त गँवा दी। अभी तक के सत्र में यह 128.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.85 रुपये या 0.65% की बढ़ोतरी के साथ 131.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 994.24 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 268.40 रुपये और निचला स्तर 104.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!