शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) को मिला 5,357 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) को 5,357 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

नवरत्न रक्षा कंपनी को यह ठेका रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) से भारतीय वायु सेना के लिए आकाश मिसाइल सिस्टम (Akash Missile System) के सात स्क्वाड्रन के लिए मिला है।
आकाश मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को तीन सालों के भीतर करनी है। इन प्रणालियों को देश भर में फैले सात वायु सेना स्थानों पर चालू किया जायेगा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 0.70 रुपये या 0.65% की मजबूती के साथ 108.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,485.77 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 117.45 रुपये और निचला स्तर 72.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!