शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोन्सैंटो इंडिया (Monsanto India) की विलय योजना को एनसीएलटी की मंजूरी

एनसीएलटी (NCLT) ने बायोटेक कंपनी मोन्सैंटो इंडिया (Monsanto India) की बायर क्रॉपसाइंस (Bayer CropScience) के साथ विलय योजना को हरी झंडी दिखा दी है।

जून 2018 में जर्मन रासायनिक और फार्मा प्रमुख बायर एजी ने दुनिया की सबसे बड़ी कृषि-रसायन और बीज कंपनी बनाने के लिए यूएस-आधारित बायोटेक प्रमुख मोनसैंटो का अधिग्रहण करने के लिए 63 अरब डॉलर के सौदा पूरा होने की घोषणा की थी।
इससे पहले बायर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) या सीसीआई से भी मंजूरी मिल चुकी है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में मोन्सैंटो इंडिया का शेयर 6.85 रुपये या 0.33% की मजबूती के साथ 2,080.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,591.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,358.00 रुपये और निचला स्तर 1,832.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख