शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) के घाना सीसा रिसाइक्लिंग संयंत्र की क्षमता हुई दोगुनी

सीसा धातु उत्पादक और निर्यातक ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) की अफ्रीकी देश घाना में स्थित सहायक कंपनी रिसाइक्लर्स घाना (Recyclers Ghana) ने अपने सीसा संयंत्र की क्षमता दोगुनी तक बढ़ा ली है।

रिसाइक्लर्स घाना ने अपने सीसा संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 6,000 मिलियन टन से बढ़ा कर 12,000 मिलियन टन कर ली है।
समूह ने इस संयंत्र की स्थापना के लिए 21 करोड़ रुपये का निवेश किया था। घाना संयंत्र से उत्पादन यूरोपीय और अमेरिकी बाजार को पूरा करने के लिए कंपनी को एक रणनीतिक लाभ मिलता है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में ग्रेविटा इंडिया का शेयर 3.35 रुपये या 7.41% की मजबूती के साथ 48.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 335.18 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 125.50 रुपये और निचला स्तर 30.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!