शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएंट (Cyient) ने मिलाया काइनेटिक टार्गेट सिस्टम्स (QinetiQ Target Systems) से हाथ

आईटी सेवा प्रदाता सीएंट (Cyient) ने काइनेटिक टार्गेट सिस्टम्स (QinetiQ Target Systems) या क्यूटीएस के साथ साझेदारी की है।

क्यूटीएस यूके में स्थित एक रक्षा तकनीक कंपनी है। साझेदारी के तहत सीएंट इसके मानव रहित लक्ष्य प्रणालियों के लिए एवियोनिक्स उत्पादों की पेशकश करेगी।
सीएंट भारत में अपनी सुविधाओं से मानव रहित हवा, जमीन और समुद्र लक्ष्य प्रणालियों की क्यूएस की रेंज के लिए उन्नत विनिर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में सीएंट का शेयर 2.25 रुपये या 0.50% की मजबूती के साथ 449.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,939.36 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 777.20 रुपये और निचला स्तर 414.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!