शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : केनरा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पिरामल एंटरप्राइजेज, पीवीआर और आरईसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें केनरा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पिरामल एंटरप्राइजेज, पीवीआर और आरईसी शामिल हैं।

केनरा बैंक - बोर्ड ने सिंडिकेट बैंक के साथ विलय के लिए मंजूरी दी।
आरईसी - उडुपी कासरगोड ट्रांसमिशन में संपूर्ण शेयरधारिता स्टरलाइट ग्रिड 14 को स्थानांतरित की।
फोर्टिस हेल्थकेयर - आईसीआरए ने कंपनी की लंबी अवधि की रेटिंग BBB- से बढ़ा कर BBB+ की।
प्रभात डेयरी - कंपनी ने 63.77 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर शेयरों की डीलिस्टिंग को मंजूरी दी।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स - कंपनी को आकाश मिसाइल सिस्टम के लिए 5,357 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
आंध्र बैंक - बोर्ड ने कॉर्पोरेशन बैंक और यूनियन बैंक के साथ विलय को मंजूरी दी।
पीवीआर - कंपनी को 31 अगस्त को जीएसटी मुनाफाखोरी विरोधी निकाय से नोटिस मिला।
पिरामल एंटरप्राइजेज - बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी।
एसएमएल इसुजु - कंपनी 6 दिनों के लिए नवांशहर के चेसिस डिवीजन में परिचालन बंद रखेगी। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!