शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ऐसे जुटायेगी 800 करोड़ रुपये

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने 800 करोड़ रुपये जुटाने का निर्णय लिया है।

हाल ही में कंपनी के निदेशक मंडल की प्रशासनिक समिति की बैठक हुई। कंपनी की प्रशासनिक समिति ने अपनी बैठक में 300 करोड़ रुपये के ओवर-सब्सक्रिप्शन विकल्प के साथ 500 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दे दी है।
उधर बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 1,902.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,899.45 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,878.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब साढ़े 10 बजे यह 10.80 रुपये या 0.57% की वृद्धि के साथ 1,913.45 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 38,048.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,054.00 रुपये और निचला स्तर 1,651.80 रुपये रहा है।
पिरामल एंटरप्राइजेज, पिरामल ग्रुप की कंपनी है, जो स्वास्थ्य, लाइफ साइंसेज, ड्रग डिस्कवरी, हेल्थकेयर सूचना प्रबंधन, वित्तीय सेवा और रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!