शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) ने संयुक्त उद्यम कंपनी में हिस्सा बेचने के लिए किया करार

दवा कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) ने अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी ग्रेन्यूल्स ओमनीकेम (Granules OmniChem) में पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया है।

इस संयुक्त उद्यम में ग्रेन्यूल्स की साझेदार बेल्जियम की एसए अजिनोमोटो ओमनीकेम एनवी (SA Ajinomoto Omnichem NV) है और कंपनी ने अपना हिस्सा (4.28 करोड़ शेयर) बेचने के लिए इसी के साथ करार किया है।
ग्रेन्यूल्स ओमनीकेम में ग्रेन्यूल्स और एसए अजिनोमोटो ओमनीकेम दोनों की 50-50% हिस्सेदारी है। बिकवाली सौदा 109.85 करोड़ रुपये का है।
ग्रेन्यूल्स इंडिया ग्रेन्यूल्स ओमनीकेम में अपनी 50% हिस्सेदारी एसए अजिनोमोटो ओमनीकेम को बेचेगी। ग्रेन्यूल्स इंडिया का उद्देश्य इस बिक्री से अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान देने का है। इस संयुक्त उद्यम कंपनी का विनिर्माण संयंत्र विशाखापट्टनम में स्थित है।
उधर बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर 102.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 101.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 101.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब सवा 11 बजे ग्रेन्यूल्स इंडिया के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.39% की गिरावट के साथ 102.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,598.41 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 121.25 रुपये और निचला स्तर 79.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख