शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) ने बेची अमेरिकन एक्सप्रेस (American Express) को जमीन

खबरों के अनुसार प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) ने अमेरिकन एक्सप्रेस (American Express) को जमीन बेची है।

खबर है कि डीएलएफ ने गुरुग्राम में 32 करोड़ रुपये प्रति के भाव पर अमेरिकन एक्सप्रेस को 9 एकड़ जमीन 300 करोड़ रुपये में बेच दी है।
न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 74ए में मौजूद इस जमीन पर अमेरिकन एक्सप्रेस एक बड़ा परिसर तैयार करेगी। अमेरिका की वैश्विक सेवा कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस की योजना एक ही स्थान पर अपने अधिकांश कार्यालयों को स्थानांतरित करने की है। वर्तमान में कंपनी ने गुरुग्राम में अपने विभिन्न कार्यक्षेत्रों के लिए लगभग 1 मिलियन वर्ग फुट जमीन पट्टे पर ली हुई है।
हालाँकि जमीन बिकवाली की खबर से डीएलएफ का शेयर दबाव में है। बीएसई में डीएलएफ का शेयर 166.20 पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 164.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 160.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 12.20 बजे डीएलएफ के शेयरों में 5.05 रुपये या 3.04% की कमजोरी के साथ 161.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 39,889.65 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 214.05 रुपये और निचला स्तर 136.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख