शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया दो नये स्टोरों का शुभारंभ, शेयर मजबूत

खुदरा स्टोर श्रृंख्ला वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने दो नये स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने बिहार और असम में 1-1 स्टोर खोला है। इसके साथ ही भारत के 18 राज्यों के 183 शहरों में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 236 हो गयी है।
गौरतलब है कि बिहार में कंपनी का यह 44वाँ स्टोर है, जबकि असम में इसके कुल 9 स्टोर हो गये हैं। नये स्टोरों के शुभारंभ की घोषणा से आज कंपनी के शेयर में मजबूती आयी।
बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 2,050.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 2,056.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 2,096.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 46.60 रुपये या 2.27% की मजबूती के साथ 2,096.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,806.08 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 2,903.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 1,698.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख