शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने किये शेयर आवंटित

यस बैंक (Yes Bank) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 2 रुपये मूल कीमत के 22,300 इक्विटी शेयर आवंटित किये, जिससे इसकी शेयर पूँजी 5,10,06,19,862 रुपये से बढ़ कर 5,10,06,64,462 रुपये की हो गयी है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 68.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 67.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 66.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 1.50 रुपये या 2.19% की गिरावट के साथ 67.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,112.58 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यस बैंक का शेयर 328.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 53.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!