शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

25% लौह अयस्‍क उत्‍पादन को घरेलू बाजार में लाने के लिए सेल (SAIL) को मंजूरी

सरकारी इस्पात कंपनी सेल (SAIL) को पिछले वर्ष में किये गये लौह अयस्क के कुल उत्पादन के अधिकतम 25% को घरेलू बाजार में खपाने के लिए खान मंत्रालय (Ministry of Mines) की मंजूरी मिल गयी है।

इस्पात मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि भारतीय इस्‍पात उद्योग के लिए कच्‍चा माल सुनिश्चित करने की दिशा में यह महत्‍वपूर्ण कदम है। खान मंत्रालय की अनुमति से सेल पिछले वर्ष में लौह अयस्‍क के कुल उत्‍पादन के अधिकतम 25% को एक साल में ऑफलोड कर सकती है।
इसके लिए जरूरी है कि जिन राज्‍यों में खान स्थि‍त है, सेल द्वारा उन राज्‍य सरकारों की पूर्वानुमति ली जाये और पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाये। यह अनुमति दो वर्षों की अवधि के लिए मान्‍य होगी। इसके तहत झारखंड, ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ के विभिन्‍न खानों में उत्‍पादित लगभग 70 लाख टन लौह अयस्‍क को सेल राज्‍य सरकारों की रजामंदी से घरेलू बाजार में खपा सकती है।
इस कदम से सेल अपनी आवश्‍यकता पूरी करने के अलावा घरेलू बाजार में लौह अयस्‍क की कमी को आंशिक रूप से पूरी कर सकती है।
दूसरी तरफ बीएसई में सेल का शेयर 33.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 33.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 34.10 रुपये के शिखर तक चढ़ा है।
पौने 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.45 रुपये या 1.35% की वृद्धि के साथ 33.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। 13,980.36 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली सेल के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 80.65 रुपये और निचला स्तर 29.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख