शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीवी टेकपार्क्स के लिए किये गये सौदे से चढ़ा कॉफी डे (Coffee Day) का शेयर

कॉफी डे एंटरप्रइजेज (Coffee Day Enterprises) के शेयर में 2.5% से अधिक की बढ़ोतरी है।

कंपनी ने जीवी टेकपार्क में 2,700 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौते किये हैं। कंपनी ने जीवी टेकपार्क्स में निवेश के लिए ये करार ब्लैकस्टोन समूह (Blackstone Group) और सलारपुरिया सत्व समूह (Salarpuria Sattva Group) से संबंधित फर्मों के साथ किये हैं।
जीवी टेकपार्क्स टैंगलिन डेवलपमेंट (Tanglin Development) की सहायक कंपनी है, जो कॉफी डे की सहायक कंपनी कैफे कॉफी डे (Café Coffee Day) का एक ब्रांड है।
इस सौदे के लिए जरूरी नियामकीय मंजूरियाँ ली जायेंगी। सौदा पूरा होने पर कॉफी डे अपना ऋण कम कर सकेगी। कॉफी डे पर 4,970 करोड़ रुपये का कर्ज है।
दूसरी ओर बीएसई में कॉफी डे का शेयर 72.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 73.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 76.35 रुपये के शिखर तक चढ़ा है।
साढ़े 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.90 रुपये या 2.61% की वृद्धि के साथ 74.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,576.99 करोड़ रुपये है। वहीं कॉफी डे के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 325.00 रुपये और निचला स्तर 60.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख