शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फोर्ज (Bharat Forge) कर रही है उत्तरी कैरोलिना में संयंत्र का निर्माण

भारत फोर्ज (Bharat Forge) की सहायक कंपनी भारत फोर्ज अमेरिका (Bharat Forge America) उत्तरी कैरोलिना (अमेरिका) में एक ग्रीनफील्ड फोर्जिंग और मशीनिंग संयंत्र स्थापित कर रही है।

अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और प्रोसेसेस से लैस आधुनिक संयंत्र एल्यूमीनियम अवसरों पर ध्यान देगा। संयंत्र के पहले चरण की परियोजना के लिए 5.6 करोड़ डॉलर के निवेश की जरूरत होगी। यह निवेश राशि प्रतिष्ठित मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) से पहले ही मिल गये ठेकों से पूरी होगी।
इस खबर से भारत फोर्ज के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर 397.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 396.50 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में दबाव में रहा। मगर सवा 11 बजे के इसने वापसी की और 404.45 रुपये का शिखर छुआ।
पौने तीन बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 4.45 रुपये या 1.12% की वृद्धि के साथ 401.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,689.87 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 660.95 रुपये और निचला स्तर 378.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!