शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) की 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

आज यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में तरजीही शेयर जारी करके 3,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। बैंक यह रकम केंद्र सरकार को शेयर आवंटित करके जुटायेगा। इस प्रस्ताव के लिए अभी बैंक को असाधारण आम बैठक या पोस्टल बैलट के माध्यम से शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का शेयर आज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है। 9.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 9.53 रुपये पर खुलने के बाद शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस दौरान यह 9.53 रुपये ही इसका ऊपरी स्तर रहा, जबकि नीचे की तरफ यह 9.31 रुपये तक फिसला।
3.10 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 0.01 रुपये या 0.11% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 9.36 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 6,952.53 करोड़ रुपये है। वहीं बैंक के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 13.25 रुपये और निचला स्तर 7.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख