शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बढ़ायी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में हिस्सेदारी

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ायी है।

अंबानी ने फ्लैगशिप रिलायंस इंडस्‍ट्रीज में प्रमोटर हिस्सेदारी 2.71% बढ़ा कर 48.87% तक कर दी है। प्रमोटर ग्रुप फर्म पेट्रोलियम ट्रस्ट (Petroleum Trust) द्वारा नियंत्रित रिलायंस सर्विसेज ऐंड होल्डिंग्स (Reliance Services and Holdings) ने 13 सितंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के 17.18 करोड़ शेयरों (2.71% हिस्सेदारी) का अधिग्रहण किया।
बिना विवरण दिये जानकारी दी गयी है कि शेयरों का अधिग्रहण सीधे रिलायंस को शामिल न करने की व्यवस्था की योजना के अनुसार किया गया। 30 जून 2019 तक अंबानी और उनकी निजी कंपनियों की देश की दूसरी सबसे अधिक मूल्य वाली कंपनी में कुल हिस्‍सेदारी 47.29% थी।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,197.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 1,204.85 रुपये पर खुलने के बाद शुरुआत में ही 1,216.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 12.15 रुपये या 1.01% की बढ़ोतरी के साथ 1,209.35 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,66,621.87 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 1,417.00 रुपये और निचला स्तर 1,017.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!