शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राइट्स (RITES) को श्रीलंका सरकार से मिला 160 करोड़ रुपये का ठेका

इंजीनियरिंग परामर्श कंपनी राइट्स (RITES) को परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, श्रीलंका सरकार (Ministry of Transport and Civil Aviation, Government of Sri Lanka) से 160 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका दो अतिरिक्त पूर्णतया वातानुकूलित डीजल मल्टीपल यूनिट (डीएमयू) ट्रेन सेट की आपूर्ति के लिए मिला है। कंपनी को यह ठेका अगले वित्त वर्ष में पूरा करना है।
इससे पहले राइट्स ने हाल ही में श्रीलंका को अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से लैस डीएमयू कोच के 6 सेटों की आपूर्ति की है।
दूसरी तरफ बीएसई में राइट्स का शेयर 234.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 235.15 रुपये पर खुलने के बाद करीब 11 बजे 237.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 0.95 रुपये या 0.41% की बढ़ोतरी के साथ 235.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,875.00 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 257.12 रुपये और निचला स्तर 160.48 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!